आरुग्गबोहिलाभं ज्ञान भण्डार

आरुग्गबोहिलाभं ज्ञान भण्डार

(ज्ञानांबुधि का पर्याय)

परिचय

आरुग्गबोहिलाभं एक धार्मिक पुस्तकालय है, जिसमें विभिन्न भाषाओँ में जैन धर्म व अन्य धर्मो पर साहित्य उपलब्ध है | जैसे कि प्राकृत, संस्कृत, हिंदी, गुजराती, बंगाली आदि |

इस पुस्तकालय में जैन धर्म व अन्य धर्मों से सम्बन्धित धार्मिक पुस्तकों के अलावा अन्य संदर्भ पुस्तके भी उपलब्ध है |

कुछ ही वर्षो पूर्व ज्ञान भण्डार का शुभारम्भ बहुत ही छोटे रूप से बैंगलोर में हुआ | जन-जन तक पुस्तकें उपलब्ध करवाना और स्वाध्याय की प्रेरणा करता हुआ ज्ञान भण्डार सतत् अपने लक्ष्य की ओर गतिमान होता रहा है | आज अधिक समय नही होने के बाद भी संस्थान के पुस्तकालय में लगभग 12000 (बारह हज़ार ) से अधिक पुस्तकें है |

वर्तमान में कई विद्वतजन ज्ञान भण्डार से अपनी ज्ञान पिपासा को शान्त कर रहे है | जो भी श्रुतकार्य में रूचि रखते है वे इसके माध्यम से सुलभ और सहज रुप से  आवश्यकतानुसार पुस्तकें प्राप्त कर सकते है |

पाठ्य सामग्री

  • आगम
  • आचार
  • तत्व
  • थोकड़े
  • कर्म सिद्धांत
  • ध्यान
  • योग
  • न्याय
  • ग्रंथ
  • षड्दर्शन
  • गणित
  • व्याकरण
  • इतिहास
  • अनुवादित साहित्य
  • कथा साहित्य
  • प्रवचन साहित्य
  • बाल साहित्य
  • विविध साहित्य
  • शब्द कोष
  • राजनीति
  • टिकाएं
  • पांडुलिपियां

उद्देश्य

  • ज्ञान पिपासु को सुलभ एवं सहज रूप से आवश्यकतानुसार पुस्तके उपलब्ध करवाना
  • धार्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार
  • शोध कार्य में संलग्न विद्वतजनो को पुस्तके उपलब्ध करवाना
  • पुस्तकों के माध्यम से जिज्ञासुओ में धार्मिक ज्ञान को बढ़ाना

सहयोग हेतु आत्मीय साधुवाद

  • आरूग्गबोहिलाभं ज्ञान भंडार में जो भी व्यक्ति पुस्तके सहयोग रूप में देना चाहते है, उनको आत्मीय साधुवाद I
  • इस पुस्तकालय का उपयोग आम जन के साथ- साथ मुमुक्षु भाई-बहिन व साधु-साध्वी भी करते है।
  • साधु-साध्वीवृन्द उनके निमित से खरीदी हुई पुस्तकों का उपयोग नहीं करते।
  • अतः आपसे निवेदन है आप अपने यहाँ से प्रकाशित पुस्तकों में से पुस्तके निःशुल्क भेजने की कृपा करावे I

*पुस्तकों का रख रखाव मर्यादा और कल्प के अनुसार हो तथा उनका अधिकतम उपयोग शोधार्थ, ज्ञानार्थ, कर्म निर्जरा एवं आत्म साधनार्थ हो ऐसा हमारा लक्ष्य है |*

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे:

आरूग्गबोहिलाभं ज्ञान भंडार

बांठिया गर्ल्स स्कूल के पास, जवाहर विद्यापीठ के पीछे, किसमीदेसर, भीनासर, बीकानेर-334403 (राजस्थान)

फ़ोन नं. 0151-2271008

मो. 9358170222

मेल : ablgyanbhandar1008@gmail.com